दिल्ली धमाके के बाद जौनपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, जीआरपी-आरपीएफ ने की सघन चेकिंग


जौनपुर। दिल्ली में हुए हालिया बम ब्लास्ट के मद्देनज़र रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जौनपुर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

यह अभियान पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ श्री प्रकाश डी के आदेश और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री प्रशांत वर्मा के निर्देशन में संचालित किया गया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी श्री कुंवर प्रभात सिंह के नेतृत्व में टीम ने पूरे स्टेशन परिसर की सुरक्षा जांच की।

अभियान के दौरान थानाध्यक्ष जीआरपी जौनपुर श्री सुनील गोंड, आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी जौनपुर सिटी रविंद्र पटेल, चौकी प्रभारी भंडारी उपनिरीक्षक संतोष यादव, एएस चेक टीम प्रभारी विजय कुमार, तथा उपनिरीक्षक बृजेश कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

टीम ने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थल पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की गहन तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को देने की अपील की गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह चेकिंग अभियान रेलवे में अपराध नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। आगामी दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस