अनुशासन और समर्पण से बनेगी नई पहचानः कुलपति

पीयू में पहली बार एनसीसी प्रशिक्षण का आगाज़

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय के स्थापना के लगभग 38 वर्ष बाद पहली बार एनसीसी कैडेट्स के प्रथम वर्ष का प्रशिक्षण विश्वविद्यालय परिसर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिन आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वंदना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

उन्होंने नवप्रवेशित कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली एनसीसी बैच के सदस्य हैं, जो सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। अनुशासन, समर्पण और निष्ठा का भाव जीवन के हर क्षेत्र में पढ़ाई, रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारी में आपको आगे बढ़ाएगा।

विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रमोद यादव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, ने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है, जो छात्रों को विश्वविद्यालय में विशिष्ट पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि अनुशासनप्रिय यह छात्र समूह भविष्य में परिसर का मान बढ़ाएगा।

एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने अतिथियों और यूपी 98 बटालियन एनसीसी के ट्रेनिंग ऑफिसर का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यशाला कैडेट्स के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ सिद्ध होगी, जिससे उनकी दिशा और दशा दोनों बदलेगी।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय की नवस्थापित एनसीसी इकाई यूपी 98 बटालियन, जौनपुर के कमांडिंग ऑफिसर आलोक सिंह धर्मराज और उनकी टीम के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्य संचालित कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस