बिहार के मधुबनी जिले में सपा मुखिया अखिलेश के संग डा. सूर्यभान ने भरी हुंकार

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लगातार कर रहे हैं प्रचार

उमड़ते जन सैलाब में दिख रही बदलाव की लहर : डॉ सूर्यभान

जौनपुर । जिले के शाहगंज तहसील के डेहरी निवासी युवा सपा नेता डॉक्टर सूर्यभान यादव  ने बिहार के मधुबनी जिले समेत अन्य कई जिलों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ प्रचार- प्रसार करके हुंकार भरी।उन्होंने बताया की उमड़ते जन- सैलाब से यह  पता चल रहा है कि यह बदलाव की लहर है और जो परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाचुकी है। वे बिहार में लगभग 10 दिनों  से प्रचार- प्रसार में जुटे हैं ।

जौनपुर जिले के समाजवादी पार्टी के युवा नेता डॉ. सूर्यभान यादव बिहार जिले में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, इस दौरान उन्हें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भी कई जनसभाओं में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुंकार भरी, जिसमें मुजफ्फरपुर की बिस्फी विधानसभा समेत पटना, हाजीपुर, वैशाली,दरभंगा, मधुबनी में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ प्रचार -प्रसार में लग रहे। सत्ता पक्ष की कमियों को गिनाते हुए और महागठबंधन के पक्ष में वोट की अपील करते रहे। उन्होंने कहा कि सभी जनसभाओ में उमड़ती भीड़ से बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है।अखिलेश व तेजस्वी की जोड़ी बदलाव की एक नई उम्मीद बनी है। डॉ सूर्यभान यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया लक्ष्य को केंद्रित करते हुए बिहार में चुनाव प्रचार में अपनी टीम के साथ लग रहे , आगे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जैसा निर्देश होगा उस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर बिहार में कई जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई। उन्होंने बिहार प्रचार प्रसार के लिए उत्साह वर्धन  भी किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस