कोर्ट के आदेश पर जफराबाद पुलिस की सख्ती, मंदिरों-मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए

जफराबाद -कोर्ट के आदेश के अनुपालन में रविवार को पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थित मंदिरों और मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे उचित बताया।

पूर्व में भी अदालत के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए थे, लेकिन कुछ दिनों से दोबारा मानक के विपरीत उच्च ध्वनि स्तर पर लाउडस्पीकर बजाए जा रहे थे। इसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

एसपी कौस्तुभ के आदेश पर थाना जफराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जोगीबीर बाबा मंदिर गठिया नाला, इमलो मस्जिद, जफराबाद कस्बे के शिवाला मंदिर, हाजी हरमैन दरगाह तथा कस्बे की एक अन्य मस्जिद सहित कई स्थानों से लाउडस्पीकर हटवाया 

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि टीम गठित कर अन्य धार्मिक स्थलों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी ताकि कोर्ट के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस