रेलवे के बाउंड्रीवाल बनाये जाने से 50 घरों का आवागमन हुआ ठप,ग्रामीणों को सांसद ने दिया आश्वासन


जौनपुर जफराबाद।स्थानीय रेलवे स्टेशन से लगभग एक किमी दूर स्थित रामदासपुर गांव के लोगों का बाउंड्रीवाल बनने से आवागमन ठप हो गया है।ग्रामीणों ने रेल विभाग तथा मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज से अंडरपास की मांग किया।उनकी मांग पर मछलीशहर सांसद सुश्री प्रिया सरोज बुधवार को मौके पर पहुंच कर आश्वाशन दिया।
ऊक्त गांव प्रयागराज तथा वाराणसी जाने वाली रेलवे लाइन के मध्य में स्थित है।गांव के लोग रेलवे लाइन पार करके आते जाते है।इस गांव में 50 घर है।जिनकी आबादी 600 सौ से अधिक है।इसके अलावा मड़ैया, शंकरपुर गांव के भी काफी लोग बाजार आते जाते है।स्कूल के बच्चे स्कूल जाते है।उनको आने जाने के लिए कोई सड़क नही है।वे लोग लाइन पार करके आते जाते है।इस समय ट्रेनो के संचालन में सुरक्षा की दृष्टि से रेल विभाग लाइन के किनारे बाउंड्रीवाल बनवा रहा है।बाउंड्रीवाल बन जाने से ऊक्त गांव के लोगों का आना जाना काफी कठिन हो जाएगा।इसी बात को लेकर गांव के लोग काफी परेशान है।दो दिन पहले ग्रामीणों ने एक विज्ञप्ति भी विभागीय अधिकारियों को भेजा था।गांव के लोगों ने कहा कि हमारे बच्चे तक स्कूल जाने के लिए काफी लंबी दूरी तय करेंगे।गांव के लोगों ने कहा विभाग एक रेलवे अंडर पास बनवा दे।जिससे गांव के ही नही बल्कि अन्य लोगो को भी आने जाने में सहूलियत होगी।ग्रामीणों की समस्या की जानकारी होने पर सांसद प्रिया सरोज गांव में पहुंच गई।उन्होंने डीआरएम व रेलवे के अन्य अधिकारियों से बात करके गांव वालों के लिए रेलवे अंडरपास बनवाने की मांग किया।
सांसद सुश्री सरोज ने बताया कि गांव के लोगों को सटाकर बाउंड्रीवाल बनवाया जा रहा है।यह सुरक्षा की दृष्टि से तो ठीक है।परंतु गांव के लोगों के लिए अंडरपास बहुत जरूरी है।मैंने डीआरएम से बात करके गांव के लोगों की समस्या को बताते हुए अंडरपास बनवाने को कहा है।एक दो दिन बाद दिल्ली पहुंचने के बाद रेल मंत्री से गांव के लोगों के लिये अंडरपास की मांग करूंगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस