सीएम डैशबोर्ड पोर्टल की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं पोर्टल पर अद्यतन प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई   

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग एवं युवा स्वराज अभियान से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी विभाग समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही से जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं तथा पोर्टल पर सही एवं अद्यतन जानकारी सुनिश्चित करें। साथ ही विभागीय समन्वय के माध्यम से जनपद की रैंकिंग को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

 इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्थाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। जनपद की रैंकिंग किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध नोटिस जारी कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस