जौनपुर में 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के काजीहद गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों को हुई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और इसकी जानकारी नेवढ़िया पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पाल पुत्र पंधारी पाल निवासी ग्राम काजीहद पकड़ी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही नेवढ़िया थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष की थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। नेवढ़िया पुलिस का कहना है कि मंगलवार को सोनू पाल ने अपने पड़ोसी महिला को बेरहमी से मारा पीटा था जिसके बाद सोनू पाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी घटना के कारण अवसाद में आकर सोनू पाल ने घर से एक किलोमीटर दूर खेत में जाकर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है फिर भी नेवढ़िया पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस