20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार


जफराबाद- स्थानीय कस्बे के खिंन्नी मैदान के पास गुरुवार की रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने मुखबिर से मिली सूचना पर एस आई अरविंद यादव को मय फोर्स ऊक्त स्थान पर भेजा।वहाँ पर एसआई अरविंद यादव व राजू कुमार ने एक व्यक्ति को एक गैलन के साथ पकड़ लिया।गैलन में 20 लीटर अवैध शराब थी।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीपक श्रीवास्तव पुत्र राजनाथ श्रीवास्तव निवासी लाडनपुर के रूप में हुई।पुलिस ने उसका चालान भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस