जौनपुर जिला कारागार में अनुशासनहीनता, ड्यूटी पर शराब पीकर हंगामा करने वाला बंदी रक्षक निलंबित


जौनपुर। जिला कारागार में तैनात एक बंदी रक्षक द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बंदी रक्षक अजीत कुमार वर्मा ड्यूटी पर रहते हुए नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। काफी देर तक चले इस हंगामे से कारागार परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात लगभग 10 बजे बंदी रक्षक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने मुंह से शराब व गुटखे की गंध आने का उल्लेख अपनी रिपोर्ट में किया।
उधर, जेल प्रशासन ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस संबंध में जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में गाली-गलौज करने के आरोप में संबंधित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई हेतु पत्र भेजा गया था। प्रारंभिक जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है और आगे की विभागीय कार्रवाई जारी है।
जेल अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि कारागार में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की हरकत करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस