*एनएच व बाईपास निर्माण को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, मुआवजा भुगतान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश**

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एवं बाईपास निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन किसानों को अभी तक भूमि अधिग्रहण का मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है तथा जिन प्रकरणों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो रहा है, उनका त्वरित निस्तारण करते हुए शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप एनएच और बाईपास निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाना प्राथमिकता है।

डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि मुआवजा वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उप जिलाधिकारी केराकत, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं लेखपालगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस