*जनपद में 25 जनवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस*

 
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 25 जनवरी को 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी तहसील स्तरों एवं समस्त मतदेय स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहाँ मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत नए युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम टी.डी. इंटर कॉलेज में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। नगर के समस्त इंटर एवं डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपने-अपने संस्थानों से मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए बैनर के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल टी.डी. इंटर कॉलेज पहुँचेंगे।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, मेहंदी एवं पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को पूर्ण मनोयोग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस