जगदीशपुर में विक्षिप्त युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प




जफराबाद।क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह एक विक्षिप्त युवक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्यवाही कर रही है।
निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास किसी ने ऊक्त शव को देखकर पुलिस को सूचना दिया।सूचना पाकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।उन्होंने शव को स्थानीय लोगों से चिन्हित करवाने का प्रयास किया।परन्तु उसकी शिनाख्त नही हो पायी।युवक टीशर्ट तथा फटा पैंट पहने हुए था।एक जैकेट भी उसके पास मिला।श्री शुक्ल ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि युवक विक्षिप्त था।वह हौज टोलप्लाज़ा से जगदीशपुर के बीच कई दिनों से टहलता नजर आ रहा था।।सम्भवतः उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।फिलहाल उसकी शिनाख्त नही नही है।उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ