उत्तमोत्तम प्रदेश बनाना ही उत्तर प्रदेश दिवस का लक्ष्य : प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय

जौनपुर। गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर, जौनपुर में दिनांक 24 जनवरी 2026 को 'उत्तर प्रदेश दिवस' 2026के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय  प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर  प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रदेश की गौरवशाली विरासत को जानने, समझने और उसके संरक्षण हेतु सजग रहने का आह्वान किया।

प्रोफेसर पांडेय ने उत्तर प्रदेश दिवस को जनोत्सव के रूप में मनाए जाने पर बल दिया ।उन्होंने कहा कि गौरवशाली अतीत और सशक्त वर्तमान वाले  अपने इस उत्तर प्रदेश को उत्तमोत्तम प्रदेश बनाकर विकसित देश बनाने में अपने अपने स्तर से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहना है ।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक योगदान पर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किए गए। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं उपलब्धियों को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ विष्णु कांत त्रिपाठी ने किया ।

कार्यक्रम में डॉ अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ पंकज सिंह, डॉ लालमणि प्रजापति, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह, जितेंद्र कुमार, बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, शिवमंगल सोनी  एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं। अंत में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ