शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रामपुर (जौनपुर)। थाना रामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रामपुर के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार थाना रामपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 03/2026, धारा 69 व 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज मामले में आरोपी करन सोनकर पुत्र अमरनाथ सोनकर, निवासी ग्राम धनुहाँ, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को मंगलवार 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए चालान कर संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उक्त मुकदमे के अतिरिक्त कोई अन्य आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद तथा हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध प्रसाद, थाना रामपुर, शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस