डीएम का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्राह का औचक निरीक्षण, डॉक्टरों मिले नदारत

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बुधवार को विकास खंड रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्राह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, दवाओं की स्थिति तथा चिकित्सकों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उनसे दवाओं की उपलब्धता, एंटी वेनम, एंटी रैबीज इंजेक्शन तथा होम्योपैथिक दवाओं की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि तैनात चिकित्सकों की रोस्टरवार सूची उपलब्ध कराई जाए तथा उसी के अनुसार ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रोस्टर का कड़ाई से अनुपालन किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाले मरीजों को समुचित चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को समय से उपस्थित होकर मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस