नीलगाय को बचाने में कार पलटी,चार घायल

जफराबाद।क्षेत्र के हौज गांव के पास हाइवे पर बुधवार को अपराह्न एक नीलगाय बचाने मे कार पलट गयी।कार में सवार चार लोग घायल हो गए।उनके साथ मौजूद कुछ माह की मासूम एक दम सुरक्षित बच गयी।
जलालपुर क्षेत्र के कोर्री गांव निवासी अजय सिंह की पत्नी नीतू सरोज तथा उनकी पुत्रियां अन्नू सिंह,सेजल सिंह तथा अन्नू की चार माह की मासूम के साथ कार से जौनपुर की तरफ जा रही थी।कार को उनका चालक बबलू चला रहा था।कार हौज टोलप्लाज़ा के आगे पहुंची।तभी राजमार्ग पर कार के सामने एक नीलगाय आ गयी।चालक नीलगाय को बचाने के चक्कर मे हाइवे से लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में चली गयी।कार में सवार तीनो महिलाओं तथा चालक को चोटें आईं।संयोगवश कोई गम्भीर रूप से घायल नही हुआ।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल तत्काल मौके पर पहुंच गए।उन्होंने घायलों को उपचार के लिए हौज ट्रामा सेंटर भिजवाया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस