शारदीय नवरात्र से मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण की शुरुआत

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर दुर्गा पूजा पंडालों और चौकियों में चला विशेष अभियान
फाफामऊ (प्रयागराज)। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण की शुरुआत रविवार को की गई। इसी क्रम में फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव के संरक्षण में और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार टीम ने दुर्गा पूजा पंडालों एवं चौकियों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बाजार, चौराहों, दुर्गा पूजा पंडाल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों जैसे वुमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिरों और दुर्गा पंडालों में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी महिला को किसी प्रकार की समस्या होने पर वह तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकती है, पुलिस द्वारा तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल, महिला एसआई दामिनी सिंह, महिला कांस्टेबल शिखा यादव, सुषमा, प्रियंका और कांस्टेबल जे.पी. यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ