नवरात्र को लेकर थरवई पुलिस भी अलर्ट, थाना प्रभारी पंकज सिंह ने अपनी टीम के साथ किया पैदल गश्त

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष ड्यूटी, अतिक्रमण न करने की अपील
थरवई (प्रयागराज)। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी पंकज सिंह ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला, थरवई बाजार, पान की पुलिया और 40 नंबर गोमती सहित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालो, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समितियों और दुकानदारों से बातचीत कर अतिक्रमण न करने और भीड़ प्रबंधन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि नवरात्र में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान थरवई थाने से एसआई सुधांशु कुशवाहा, आशीष यादव, अरविंद कुमार, गिरीश चंद्र राय, अनिल कुमार सिंह एवं महिला एसआई दीप्ति मिश्रा, आकांक्षा द्विवेदी, खुशबू पांडे कांस्टेबल संजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ