एडीसीपी पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में नवरात्रि और आगामी दशहरा त्योहार को लेकर फाफामऊ बाजार से शांतिपुरम तक पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अतिक्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों पर रहेगी सख्त नजर: एसीपी अजेंद्र यादव
फाफामऊ (प्रयागराज)। शारदीय नवरात्र को लेकर कानून व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज फाफामऊ थाने से पैदल गश्त निकाली गई। यह पैदल गश्त अपर पुलिस उपायुक्त पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अजेंद्र यादव और फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस टीम ने फाफामऊ थाने से पैदल गश्त शुरू कर फाफामऊ बाजार होते हुए शांतिपुरम चौराहे तक भ्रमण किया। इस दौरान एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा ने यातायात व्यवस्था और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सड़क पर लगने वाले जाम को देखते हुए वाहन चालकों और दुकानदारों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अजेंद्र यादव ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान बाजारों और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास अतिक्रमण न होने पाए और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए यह पैदल गश्त की गई है। फाफामऊ थाना प्रभारी छोटक यादव ने बताया कि नवरात्र में पंडालों में आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा शालीनतापूर्वक व्यवहार किया जाएगा। बुजुर्गों, महिलाओं और भक्तों को पंडाल में दर्शन करने और आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। पंडालों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिस बल तैनात रहेगा। वह स्वयं अपनी टीम के साथ समय-समय पर भ्रमण करते रहेंगे।इस दौरान फाफामऊ थाने से एसएसआई अजीत कुमार वर्मा, एसआई सौमित्र सिंह, महिला एसआई दामिनी सिंह, निधि पटेल, कांस्टेबल शैलेश सिंह, सौरभ सिंह, जेपी यादव, दीपक पासवान, महिला कांस्टेबल शिखा यादव, रिक्रूट महिला कांस्टेबल सुषमा, प्रियंका, मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ