थरवई में पान की पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, हेलमेट लगाने की हिदायत

थरवई। थाना क्षेत्र के पान की पुलिया चौराहे पर शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियमों के पालन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौराहे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की।
इस दौरान उप निरीक्षक रितेश चंद्र उपाध्याय ने दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की हिदायत दी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नियमित रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। चेकिंग के दौरान एक अधिवक्ता को भी रोककर यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखना है। चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार द्विवेदी, हेम कुमार, कृष्ण कुमार, धनिता निशा और सुमित्रा यादव मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ