गांधी जयंती पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोहरी में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह का आयोजन
फाफामऊ (प्रयागराज)। गांधी जयंती के अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोहरी में स्वच्छता अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि भूषण साथ साथ शिक्षकों और शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर के चारों ओर साफ-सफाई के साथ की गई। सभी ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया और छात्रों को स्वच्छता का महत्व समझाया। सफाई अभियान के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रवि भूषण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया । इसके बाद प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन में उच्च सफलता हासिल की। हमें भी उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए। स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सादगी और ईमानदारी भरे जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहाँ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से रोली कुदेशिया, हेमलता पटेल, डॉ. रीना प्रधान, अनीता पटेल, विनोद कुमार, गिरिजेश विश्वकर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment