प्रशिक्षु शिक्षिका के साथ अश्लील हरकतें करने वाला अध्यापक हुआ निलम्बित



जौनपुर। विकास खण्ड धर्मापुर के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय कबीरूद्दीनपुर  के प्रभारी  प्रधानाध्यापक द्वारा प्रशिक्षु बीटीसी शिक्षिका संग अश्लील हरकतें करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
 खबर है कि प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राज कुमार भारती की करतूतों की चर्चा एक सप्ताह से सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को लेकर चल रही थी। वीडियो में प्रधानाध्यापक एक युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें करता देखा जा रहा है। पडोसी गांव के निवासी नरेन्द्र कुमार द्वारा शिकायती पत्र बीएसए को दिया गया था जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार तिवारी ने ब्लाक के बीईओ संजय यादव को जांच कर आख्या देने को निर्देश दिया। इसी बीच  सच खबरें पोर्टल ने इस खबर को प्रमुखता के साथ चलया। फिर बीईओ मंगलवार को ही  विद्यालय पहुंचकर करीब घंटे भर तक भौतिक सत्यापन करने के साथ ही विद्यालय स्टाफ से पूछताछ की तथा वीडियो में घटना की पुष्टि होने पर अपनी आख्या बीएसए को सौंप दी।
 जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राज कुमार भारती को निलंबित कर दिया। खबर है कि उक्त विद्यालय पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार के अलावा दो सहायक अध्यापिकाएं व एक महिला शिक्षामित्र तैनात हैं। वीडियो में जिस महिला के साथ आरोपित प्रधानाध्यापक आपत्तिजनक हरकतें करता दिख रहा है, वह बीटीसी प्रशिक्षु बताई जा रही। उसे प्रशिक्षणाधीन अवधि में एक माह के लिए उसी विद्यालय से संबद्ध किया गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रभारी प्रधानाध्यापक का कृत्य अनुचित ही नहीं, महकमे को शर्मसार करने वाला है। इसी कारण उसे निलंबित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस