शाहगंज विधानसभा में सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजक की वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर संपन्न


   जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर के विधानसभा शाहगंज के सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी के प्रशिक्षण शिविर जिलाध्यक्ष  पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसके मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष और कार्यालय निर्माण के प्रभारी राकेश त्रिवेदी रहे श्री त्रिवेदी जी ने सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजक को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने बूथ अध्यक्ष के बराबर संपर्क में रहें और उनको जैसे माला में मोती को पिरोया जाता है वैसे एक सूत्र में पिरोए रखे और बराबर बूथ पर प्रवास करते रहें क्योकि जब बूथ मजबूत होगा तो हमारी पार्टी मजबूत रहेगी, उन्होंने आगे कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत मात्र 10 सदस्य मिलकर शुरू किये और आज भारतीय जनता पार्टी के 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य है और दुनिया की  सबसे बड़ी पार्टी हैं, पहले सिर्फ कहीं-कहीं नगर पंचायत का चुनाव जीतते थे और आज का दौर है कि हमारी पार्टी के कई राज्यों में सरकार है और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है और इस समय लोकसभा में 303 सांसद और राज्यसभा में 86 सांसद हैं, इसी तरह पूरे देश में 1326 विधायक हैं, यह हमारे कार्यकर्ताओं की प्रतिदिन के मेहनत का नतीजा है, अंत मे जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अपने मुख्य अतिथि राकेश त्रिवेदी  को धन्यवाद देते हुये आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमे प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा सप्ताह मनाने पर चर्चा की, उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह ने किया इस अवसर पर विधानसभा शाहगंज के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी,सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ