चुनावी तैयारी: भाजपा कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग, आज से कार्यक्रम की शुरुआत



भाजपा  विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दिया है । तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफार्म पर आज 9 सितम्बर से विधान सभावार प्रारम्भ हो जायेगा । सेक्टर के संयोजक तथा प्रभारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 सितम्बर तक प्रदेश की 403 विधानसभाओं में सम्पन्न होगें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा के सेक्टर के प्रभारी व संयोजकों के साथ मण्डल के प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री सहित स्थानीय विधायक भी वर्चुअल माध्यम से जुडेगें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा की कार्यपद्धति, सिद्धान्त, राजनैतिक उद्देश्य के साथ सेक्टर के प्रभारी व संयोजकों तथा मण्डल के प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्री की भूमिका का प्रशिक्षण होगा। आज प्रदेश की 82 विधानसभाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला के अनुसार  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज 9 सितम्बर को रामपुर जिले की स्वार, फिरोजाबाद जिले की टून्डला तथा जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रशिक्षण देंगे। वहीं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल अमरोहा के नौगांवा सादात, कानपुर ग्रामीण की घाटमपुर तथा देवरिया विधानसभा में वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षित करेगें।

इसके साथ ही केन्द्र सरकार के मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय प्रतापगढ़ सदर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी गोरखपुर कें चिल्लूपार विधानसभा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षित करेगें। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मेरठ शहर व मैनपुरी विधानसभा, अशोक कटारिया मेरठ महानगर के मेरठ दक्षिण, चन्द्रिका उपाध्याय बरेली के बहेड़ी, नीलिमा कटियार अलीगढ के कोल व फतेहपुर के विन्दकीं, डा. नीलकंठ तिवारी जौनपुर के जफराबाद, सतीश द्विवेदी देवरिया के पथरदेवा, उपेन्द्र तिवारी लालगंज के दीदारगंज, आनन्द स्वरूप शुक्ला कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण देगें।


पार्टी के प्रदेश मंत्री व कार्यक्रम के सह प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक बिजनौर के धामपुर व गोण्डा, सत्यपाल सैनी गाजियाबाद जिला के मोदीनगर, कान्ताकर्दम गौतमबुद्धनगर के जेवर व हाथरस, सुनीता दयाल अमरोहा के धनौरा, ब्रज बहादुर भारद्वाज आगरा कैंट, प्रकाश पाल इटावा के भरथना, कमलावती सिंह इटावा सदर, पद्मसेन चैधरी लखीमपुर के पलिया, सलिल विश्नोई प्रयागराज महानगर उत्तरी, लक्ष्मण आचार्य गाजीपुर, नीलम सोनकर कुशीनगर के खड्डा व सिद्धार्थनगर के बांसी विधानसभा के कार्यक्रम में प्रशिक्षण देंगें। जबकि बागपत के छपरौली व बहराइच के बलहा में प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, आंवला के बिथरी चैनपुर गोबिन्द नारायण शुक्ला, कानपुर उत्तर के आर्यनगर में सुब्रत पाठक, प्रयागराज गंगापार के फूलपुर में अमरपाल मौर्य, श्रावस्ती विधानसभा में प्रियंका रावत प्रशिक्षण देंगी।

इसी क्रम में बिजनौर के नजीबाबाद में प्रदेश मंत्री चन्द्रमोहन सिंह, अलीगढ के खैर में विजय शिवहरे, एटा में अंजुला माहौर, आगरा ग्रामीण में पूनम बजाज, झांसी के बबीना में प्रंाशुदत्त द्विवेदी, कन्नौज के तिर्वा देवेश कोरी, बलरामपुर व रायबरेली के सरेनी में शंकर लोधी, औरैया के विधुना में अशोक जाटव, प्रतापगढ के पट्टी में मीना चैबे, कौशाम्बी के सिराथू में अनामिका चैधरी, आजमगढ़ के मेंहनगर में त्रयम्बक त्रिपाठी, आजमगढ़ के गोपालपुर सुभाष यदुवंश, गोरखपुर के बांसगांव विधानसभा के कार्यक्रम में शकुंतला चैहान प्रशिक्षण देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ