कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल की पेट्रोलिंग




जौनपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण आज जनपद वासियों को जागरूक करने एवं सरकारी आदेश का पालन न करने वालों पर शख्ती बरतने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना लाईन बाजार क्षेत्र स्थित सिविल लाईन रोड पर कचहरी के आस पास जबर्दस्त पेट्रोलिंग किया गया। 
पेट्रोलिंग के दौरान बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया तथा सभी व्यापारियों को हिदायत दी गयी कि बिना मास्क वाले व्यक्ति को सामान न बेचा जाये। इस कार्यवाही के पीछे पुलिस प्रशासन की मंशा साफ़ थी लोग मास्क लगाये और सुरक्षित रहे साथ ही कोरोना संक्रमण को रोका जा सके ।
पेट्रोलिंग का नेतृत्व खुद पुलिस अधीक्षक कर रहे  थे तो सीओ सिटी एवं थाना प्रभारी के चौकी प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल गस्त कर रहे थे। इसका असर दिखा कि शहर की आवाम सावधान हो गयी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ