सूचना विभाग से अवनीश अवस्थी हटे, नवनीत सहगल को मिली जिम्मेदारी



प्रदेश की योगी सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सूचना विभाग का कार्यभार देख रहे अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से यह जिम्मेदारी वापस ले ली गयी है। उनकी जगह अब अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म एवं लघु उद्योग नवनीत सहगल को अतिरिक्त प्रभार सूचना विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। अवनीश अवस्थी अन्य विभाग देखते रहेगें।

प्रदेश में योगी सरकार के गठन क बाद से ही अवनीश अवस्थी सूचना विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पहली बार सूचना विभाग में दो बडे अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है

मुख्यमंत्री के सचिव का काम देख रहे संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव सूचना विभाग अतिरिक्त प्रभार बनाया गया। संजय प्रसाद राजनाथ सिंह सरकार में सूचना निदेशक रह चुके हैं।

1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल पिछली अखिलेश सरकार में प्रमुख सचिव सूचना रह चुके हैं। इसके अलावा बाबू लाल मीना प्रमुख सचिव समाज कल्याण बनाया गया।

से समाज कल्याण विभाग हटा कर उन्हें अपर मुख्य सचिव सचिव उद्यान बनाया गया। इसी तरह सरोज कुमार प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस