पुलिस लाइन में मनायी गयी गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती


 जौनपुर। आज 2अक्टूबर को गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर  पुलिस लाइन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री , भारत रत्न स्व0 लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जौनपुर  राजकरन नय्यर द्वारा दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा उनके बताए गए आदर्शों , सत्य,अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए विधि के अनुरुप कार्य करने की  प्रेरणा दी गयी । अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ने  सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सफाई से रहने का भी निर्देश दिया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर  द्वारा पुलिस लाइन में कार्यरत सफाईकर्मियों को अंगवस्त्र प्रदान किया गया।  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस