प्रधानमंत्री ने राजघाट पहुंच कर बापू को तो विजय घाट पर शास्त्री जी को किया नमन




   नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि शुक्रवार सुबह श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 151वीं जयंती है इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने यहां महात्मा गांधी को नमन किया, इस दौरान भजन का भी आयोजन किया गया।

बापू के आदर्श को किया याद
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए भी राष्ट्रपिता को नमन किया। कहा कि हम गांधी जयंती के मौके पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से सीखने के लिए बहुत कुछ है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने विजय घाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आज लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती है, इस मौके पर पीएम ने उन्हें नमन किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस