शिक्षकों ने गांधी जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया




जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन ने प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष के आह्वान पर गांधी जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया और संकल्प लिया कि पेन्सन विहीन शिक्षक सरकार के समक्ष अपनी मांगो को रखने के साथ ही पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ शिक्षण कार्य करते हुए शिक्षार्थियों का जीवन सुधारने का काम करते रहेंगे। 
इस क्रम में खुद संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में आज शिक्षको ने खरका स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष संकल्प दिवस मनाया गया। साथ ही अपनी जिम्मेदारी के बाबत संकल्प लिया गया। अध्यक्ष श्री यादव ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि पुरानी पेन्सन व्यवस्था बहाल किया जाये,स्वास्थ्य की कैशलेस व्यवस्था हो, शिक्षा का निजी करण रोका जाये, शिक्षको की नियुक्ति जल्द से जल्द पूरी किया जाये आदि तमाम बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सरकार से मांग किया कि शिक्षकों की समस्याओं को दूर किया जाये। 
इस अवसर पर शिक्षक गण राजेश कुमार, डा सुनील कान्त तिवारी, सुदीप, राम सूरत, कमल नयन, अविनाश मौर्य, शैलेन्द्र सरोज, नागेन्द्र यादव, अजीत चौरसिया, डा चन्द्रसेन, राय साहब आदि बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस