राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर में रोजगार मेला का आयोजन 27 फरवरी 2021 को




जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन रोजगार कार्यक्रम‘ के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, एवं कौशल विकास मिशन द्वारा निजी नियोजकों के सहयोग से 27 फरवरी 2021 को प्रातः 10ः00 बजे ‘रोजगार मेला‘‘ का आयोजन राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर जौनपुर में किया जा रहा है। जिसमे निजी क्षेत्र की 15 कम्पनियाॅं शामिल होगी तथा लगभग 500 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। मेले में सम्मिलित होने वाली प्रमुख कम्पनियाॅं मेक आर्गेनिक इण्डिया, मंगधा एग्रो टेक, एक्स जेंट एक्वा, विथुना फर्टिलाइजर्स, श्री साॅंई सर्विस, आरटिक, एसफाकिया एग्रोटेक, एक्योपेशर हेल्थ, पुखराज हेल्थ आदि होगें, अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता-हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई0टी0आई0 है, तथा आयु सीमा 18-35 वर्ष रखी गयी है। विभिन्न कम्पनियों द्वारा 8000-15000 हजार तक प्रतिमाह वेतन चयनित अभ्यर्थियों को दिया जायेगा।
  जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेले से सम्बन्धित कोई भी जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आनलाइनपोर्टल- www.sewayojan.up.nic.in प्राप्त कर सकते है। उन्होंने यह बताया कि रोजगार मेले में अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, दो पासपोर्ट फोटो एवं आई0डी0प्रूफ के साथ लेकर प्रतिभाग कर सकेगें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस