राज्यमंत्री गिरीश चन्द 26 से 28 फरवरी तक अपने कार्यालय पर इस समय जनता से मिलेंगे

 

जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने बताया कि  राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद यादव 26 फरवरी को 9.00 बजे से 10.30 बजे तक जनसंपर्क कार्यालय में जनता से भेट एवं जन सुनवाई करेंगे। 11.00 बजे तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के मारकण्डेय सिंह सभागार में संस्थापक दिवस समारोह में भाग लेंगे। 27 फरवरी को 9.00 बजे से 10.00 बजे तक जनसंपर्क कार्यालय में जनता से भेंट एवं जनसुनवाई, 11.30 बजे ग्राम लकरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ में करेंगे। 1.00 बजे करेपट्टी में डूडा द्वारा निर्मित सड़क का लोकार्पण, ग्रामसभा लपरी में मनरेगा के अंतर्गत इंटरलॉकिंग व नाली का लोकार्पण, ग्रामसभा मनेछा में विधायक निधि द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग एवं नाली का लोकार्पण, ग्रामसभा धौरईल में जूनियर विद्यालय से प्रजापति बस्ती तक इंटरलॉकिंग, प्राथमिक विद्यालय से श्री सत्यनारायण सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग, नहर से अमलदार सिंह के घर होते हुए श्री सत्य नारायण सिंह के घर तक का इंटरलॉकिंग का लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में करेंगे। 28 फरवरी को 9.00 बजे से 11.00 बजे तक जनसम्पर्क कार्यालय पर जनता से भेट एवं जनसुनवाई, 12.30 बजे नगर पालिका परिषद ग्राउंड कोतवाली चैराहा में नगर उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस