रोडवेज की बस में लगी आग बाल बाल बचे यात्री गण


जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर आज थाना लाईन बाजार क्षेत्र स्थित मतापुर मुहल्ला के पास  जौनपुर से वाराणसी जा रही एक रोडवेज बस में  अचानक आग लग गयी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया, लोग किसी तरह से बस से कुद कर अपनी जान बचाये है। आनन फानन में स्थानीय नगरिको ने आग पर काबू पाते हुए बुझा दिया । आग बुझाने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली। 

मिली जानकारी के अनुसार आज सायं काल  पांच बजे के आसपास लोहिया ग्रामीण सेवा रोडवेज डिपो की बस यूपी 65 ई टी 9202 रोडवेज से सवारियां लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। बस मतापुर मोहल्ले में स्थित जिला उद्योग केन्द्र के पास पहुंची थी कि बस के इंजन के पास से धंआ निकलने लगा धुंआ निकलता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस चालक तत्काल बस को वहीं पर रोक दिया। बस रूकते ही कुछ यात्री मेन गेट से कुछ खिड़कियों से कुद कर बाहर निकले। थोड़ी देर में ही बस में आग की लपटे उठने लगी।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। आनन फानन में स्थानीय जनता ने पानी व बालू डालकर आग को बुझा दिया। आग बुझने के बाद रोडवेज से दूसरी बस मंगवाकर यात्रियों  को रवाना किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस