बाल कल्याण समिति ने लावारिश बच्चों को सौंपा उनके परिजनों को




जौनपुर। न्यायालय बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, सदस्य आनंद प्रेमधन सरोज के समक्ष चाइल्ड लाइन जौनपुर समन्वयक राजकुमार पांडेय एवं सुभाष चंद्र यादव द्वारा गुमशुदा बालक मनीष उर्फ अर्जुन उम्र 11 वर्ष, चंदन उम्र 12 वर्ष पुत्र राकेश व उदय राज उम्र 13 वर्ष पुत्र रामअचल ग्राम कोटरा पोस्ट सुजागंज थाना रुधौली अयोध्या को प्रस्तुत किया गया। गुमशुदा तीनों बालक घर से नाराज हो 01 दिन पहले निकले थे। 25 फरवरी को प्रातः 4.00 बजे जौनपुर जंक्शन भंडारी स्टेशन के प्लेटफार्म पर लावारिस अवस्था में घूमते हुए जीआरपी पुलिस को मिले थे। तीनों बालकों की काउंसलिंग कराकर उनके पिता अंबिका प्रसाद, राकेश व रामअचल के संरक्षण में देने हेतु आदेश पारित कर गुमशुदा बच्चों को उनके पिता को सुपुर्द किया गया और आदेशित किया गया की गुमशुदा बालकों को बाल कल्याण समिति अयोध्या में फालोअप हेतु प्रस्तुत करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस