कोरोना से दुखों का पहाड़ः पिता को 08 घन्टे के अन्तराल पर जलानी पड़ी दो बेटो की लाश



देश में कोरोना अब शहरों तक ही समीति नहीं रह गया है। कोरोना की दूसरी लहर ने गांवों को भी अपने चपेट में ले लिया है। एक ही गांव में कोरोना से कई मौतें हो रही हैं। कुछ ऐसा ही हाल  यूपी में नोएडा के जलालपुर गांव का है। यहां एक पिता ने कोरोना की वजह से अपने दो बेटों को खो दिया। 
बता दें कि नोएडा के जलालपुर गांव के रहने वाले अतर सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अतर सिंह के बेटे पंकज सिंह की अचानक तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। मृत बेटे का दाह संस्कार करके अतर सिंह घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि उनके दूसरे बेटे की कोरोना से मौत हो गई। एक साथ दो-दो बेटों को खोने के बाद अतर सिंह के परिवार में कोहराम मच गया। 
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीते 10 दिन  में गांव में 18 लोगों की मौत हुई हैं, जिसमें 6 महिलाएं भी शामिल है। हैरानी की बात ये है कि घरों में एक से ज्यादा मौतें हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि ये मौतें घर में रहते हुए हुई हैं। उन्होंने बताया कि सभी को पहले बुखार हुआ था, अचानक तबीयत खराब हुई और ऑक्सीजन लेवल कम होता चला गया, नतीजा उनकी मौत हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ