राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने वैक्सिनेशन अभियान का किया निरीक्षण, दिया यह निर्देश


जौनपुर। कोविड वैक्सीन अभियान का औचक  निरीक्षण  आज प्रदेश सरकार के शहरी एवं आवास  राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव  द्वारा राजकीय लीलावती देवी महिला चिकित्सालय में चल रहे कोविड वैक्सिनेशन का निरीक्षण किया गया है।  निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थिति आम-जनता से सामाजिक दूरी के साथ स्वास्थ्य व परिवार के सदस्यों का हाल-चाल लेने के साथ ही सभी लोगो से सादर आग्रह किया गया कि आस-पास के सभी लोगो को वैक्सिनेशन के लिए जागरूक व प्रेरित कर सेंटर पर भेजे। मंत्री जी द्वारा कहा गया कि जिले में वैक्सीन की कमी नही होने दी जाएगी l उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे और कोरोना से जीतेगे। उपस्थित आम जन को भरोसा दिलाया कि वह कतई घबराये नहीं सरकार उनके साथ पूरी सिद्दत एवं ताकत के साथ खड़ी है। 
श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग के लोगों से कहा कि वैक्सिनेशन में ध्यान रहे कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या अथवा परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर दन्डात्मक कार्यवाही संभव है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस