बदलापुर के एल 1 अस्पताल का निरीक्षण कर जाने डीएम ने क्या कहा


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास कुमार को निर्देशित किया कि 18 बेड एवं 05 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की क्षमता वाले L1 अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों का इलाज शुरू किया जाए । उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति  जिन्हें कोरोना वेक्सीन की सेकंड डोज लगनी है , सूची निकालकर  01 दिन पूर्व ही उन्हें सूचित कर दें । जिलाधिकारी ने अस्पताल में नियमित रूप से साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराने के निर्देश दिया।  इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव, क्षेत्राधिकारी बदलापुर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस