कोरोना महामारी से निपटने के लिए डीएम ने अधिकारियों को जाने क्या दिया निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा कोरोना महामारी से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों के उपचार में लापरवाही न बरती जाये।  जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार  को निर्देश दिया कि आर.आर.टी टीम बढ़ाकर 300 की जाए और आरटीपीसीआर टेस्ट प्रतिदिन दो हजार करने का लक्ष्य बनाया जाए। उन्होंने ईद को देखते हुए पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश अपर अधीक्षक को दिये और कहा कि ईद शांतिपूर्ण मनाई जानी चाहिए। जिला महिला अस्पताल के एम सी एच विंग में बने कोविड-19 हॉस्पिटल में बेतहाशा खर्च हो रहे ऑक्सीजन सिलेंडर की निगरानी के लिए फूड विभाग के अधिकारियों डयूटी लगाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार दृवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस