यास तुफान को लेकर जौनपुर प्रशासन हुआ एलर्ट,अधिकारियों को दिया गया निर्देश


जौनपुर। चक्रवाती तूफान यास को लेकर जौनपुर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है उससे निपटने की तैयारियां करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम प्रकाश द्वारा अवगत कराया गया है कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी दैनिक पूर्वानुमान बुलेटिन संख्या 146/2021 दिनांक 26 मई 2021 के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि आज दिनांक 26 और 27 को एक या दो स्थानों पर गर्जन के साथ बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवा (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना है  तथा दिनांक 28 -30 मई 2021 के मध्य  उपरोक्त के साथ साथ भारी वर्षा होने की भी संभावना है प्राप्त चेतावनी के आधार पर चक्रवात यास के कारण तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

उक्त के दृष्टिगत यह आवश्यक है की समस्त कार्यालय अध्यक्ष/अधिकारीगण जनपद में घटित होने वाली संभावित घटना को न्यून करने हेतु आवश्यक मानव एवं भौतिक संसाधनों सहित अलर्ट मोड में रहे जिससे कि समयावधि के अंतर्गत प्रत्युत्तर कार्य किया जा सके एवं जन सामान्य को भी सचेत किया जाए।

सभी उपजिला अधिकारी/ तहसीलदार संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को कार्यक्षेत्र में क्रियाशील रहने हेतु निर्देशित करें एवं प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप Revenue Officers Jaunpur में भेजना सुनिश्चित करें यदि सूचना शून्य हो तो शून्य ही भेजेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस