कोरोना महामारी के चपेट में आने से युवा अधिवक्ता का निधन,छाया शोक



जौनपुर। कोरोना महामारी ने जनपद के एक युवा अधिवक्ता अभिनव सिंह को काल के गाल में समाहित कर दिया है। युवा अधिवक्ता ने निधन की खबर आते ही परिवार सहित मित्रों शुभ चिन्तकों एवं अधिवक्ता जनों के बीच शोक छा गया है।
यहां बतादे कि जनपद के बरिष्ट अधिवक्ता रहे स्व श्री प्रकाश सिंह एडवोकेट के पौत्र अभिनव सिंह यहां जिला अदालत में अधिवक्ता रहे। विगत कुछ समय से अचानक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये थे। उपचार के लिए लखनऊ के अस्पताल में उपचार करा रहे थे। जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए बीती रात को लगभग 11.30 लखनऊ में ही उनका निधन हो गया है। निधन की खबर आते ही शुभ चिन्तकों सहित परिजनों में मातम छा गया।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस