गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न एवं भत्ता देने के लिए जानिए मुख्यमंत्री ने क्या दिया है आदेश



कोविड संकट से जूझ रहे गरीबों को उत्तर प्रदेश सरकार अगस्त तक मुफ्त अनाज के साथ ही भत्ता भी देगी। भत्ते की राशि अगले माह गरीबों को मिल जाएगी। मंगलवार को मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं।। इससे पहले सीएम ने मंडलीय अस्पताल में आक्सीन प्लांट का उद्घाटन किया।

मिर्जापुर में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि जून तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसके बाद जुलाई और अगस्त माह में प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों को मुफ्त राशन और भत्ता दिया जाएगा। इसके तहत रेहड़ी, पटरी वाले, नाई, मोची लुहार समेत अन्य गरीबों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए वैक्सीनेशन, जांच और अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर से जल्द ही वैक्सीनेशन को जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को टीकाकरण कराने में सुविधा हो।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस