ईडब्लूएस कोटे से मिली नौकरी को लेकर बढ़ा विवाद तो मंत्री के भाई ने दिया इस्तीफा



उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी के छोटे भाई को सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट पर ईडब्लूएस सर्टीफिकेट के आधार पर नौकरी मिलने का मामला विवादों में आने के बाद अब उनके भाई ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्री के भाई अरुण द्विवेदी ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। 
दरअसल, यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी के भाई अरुण द्विवेदी को सिद्धार्थ विश्‍वविद्यालय में असिस्‍टेंट प्रोफेसर पर नौकरी मिलने के बाद से वह से विवादों में थे। सोशल मीडिया पर जमकर उनसे और शिक्षा मंत्री से सवाल किए जा रहे थे। उन्हें ईओडब्ल्यू कोटे से नियुक्ति मिली थी। विवादों में घिरने के बाद आज डा. अरुण ने सिद्धार्थ विश्‍वविद्यालय में असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद से इस्‍तीफा दे दिया है। विवि के कुलपति प्रो.सुरेन्‍द्र दुबे ने उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ