निर्धारित समय पर पुल न चालू होने पर डीएम हुए नाराज लगाई फटकार,दिन रात काम करके दस दिन मे चालू करे पुल


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सिटी रेलवे स्टेशन के निकट निर्माणाधीन रेल उपरगामी सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित  समय मे कार्य पूर्ण न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण खंड जौनपुर जयप्रकाश गुप्ता को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। यहां बता दे कि जून माह के पहले जिलाधिकारी ने इस पुल का निरीक्षण करने के पश्चात 30 जून तक पुल चालू करने का समय दिया था। लेकिन कारदायी संस्था ने काम पूरा नहीं कर सकी है। इस जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई है। 
उन्होंने मजदूरों की संख्या की जानकारी प्राप्त की और  रात में भी मजदूर लगा कर कार्य कराये जाने के लिए उप परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण खंड को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दशा में हल्के वाहनों के लिए 10 दिन के भीतर पुल चालू कर दिया जाए। सड़क के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर को तत्काल हटाने के लिए अधि. अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया। इस अवसर पर ऐई ए.के सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ