सड़क दुर्घटना में लिपिक की मौत, मच गया कोहराम


जौनपुर। सड़क दुर्घटना में इंटर कालेज के लिपिक की मौत हो गयी है। खबर है कि चलती बाइक से गिर जाने के कारण मौत हो गई और साथी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुंगरडीह गांव निवासी 40 वर्षीय कपिल मिश्र हिदू इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की शाम वह अपने दोस्त अमन के साथ रिश्तेदारी में प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र कनेवरा गांव गए थे। बाइक अमन चला रहा था। रात में लौटते समय जैसे ही बाइक गांव की सड़क से मेन रोड रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर पहुंची कपिल मिश्र संतुलन बिगड़ जाने से गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई। बेहोशी की हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मचा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ