शहर के सुन्दरी करण के लिए जानें क्या निर्देश दिया डीएम मनीष कुमार वर्मा ने


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण कराये जाने के संबंध में कार्यालय नगर पालिका परिषद, जौनपुर में बैठक की गई। बैठक में दुकानदारों के द्वारा दुकान पर लगाए गए बोर्ड में एकरूपता रहे, जिसके सम्बंध विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बाजारों में एक तरह की बोर्ड दुकानदारों के द्वारा लगाये जाए जिससे शहर की सुंदरता बढ़ाई जा सके। कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, रोडवेज एवं प्रमुख चौराहों पर ऐसे बोर्ड लगाए जाएं जिन पर शहर के प्रमुख स्थान, प्रमुख चौराहों का नाम व दूरी लिखा हो। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष मिश्रा को निर्देशित किया है कि मुख्य मार्ग पर बड़े डब्बे न रखे जाएं। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद के अंदर की सड़कों को पीडब्ल्यूडी से एनओसी लेते हुए सुंदर्रीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि लोग अपने घरों में ही सूखा एवं गीला कूड़ा अलग अलग रखें और नगर पालिका की गाड़ी आने पर दे। बैठक में शाही पुल के सौंदर्यीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि किले के 200 मीटर के भीतर अवैध निर्माण को हटाये जाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री को दिया। उन्होंने कहा कि चांद मेडिकल से लेकर मल्हनी रोड तक अतिक्रमण को हटवाए जाने का कार्य शुरू किया जाए।
            

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस