आम के बगीचे में सोने गये युवक की हत्या,लाश आज मिली, पुलिस जांच में जुटी


जौनपुर। जिले के थाना शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के चकेसर गांव में आज सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हाल में मिला। शरीर पर गहरे चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब आठ बजे मृतक घर से गांव स्थित अपनी आम के बाग में सोने गया था। बुधवार सुबह उसका शव मिला। 
हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल में दोषी लोगो के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

जौनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, चंदवक पुलिस की कार्रवाई