जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में सपा का परचम लहराएगा:- लाल बहादुर यादव


जौनपुर।समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष शिवजीत समाजवादी की अध्यक्षता में  मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष/पूर्व विधायक लालबहादुर यादव जी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही सभी प्रस्तावित लक्षयों व 2022 में सफलता मिलेगी।अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा0 शिवजीत समाजवादी ने कहाकि
जनपद जौनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं 21 ब्लॉकों के ब्लाक प्रमुख पद पर समाजवादी पार्टी द्वारा  समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए युवजन सभा के एक एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेगा।
अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा हुई तथा मासिक बैठक में आए हुए पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र में अब तक भयानक महामारी कोरोना से  संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के यहां संज्ञान में लाने के लिए चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव,महासचिव हिसामुद्दीन साह, श्याम बहादुर पाल जयहिन्द यादव भानु प्रताप मौर्य, गुड्डू सोनकर,दीपक सरोज मनोज प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा मासिक बैठक के उपरांत समाजवादी पार्टी में आस्था एवं विश्वास  रखते हुए  आज दर्जनों  लोगों ने  समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की  जिसमें अजय कुमार प्रजापति,श्याम नयन मौर्या,रमाशंकर पाल,राकेश गौड़ अनिल सोनकर,मुख्खल गौतम,कार्तिक सिंह  सहित दर्जनों लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता किए ग्रहण किए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस