कार टैंकर के टक्कर में भाजपा नेता संतोष कुमार सोलंकी का निधन



जौनपुर। थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित फरीदपुर के पास शाहगंज मार्ग पर कार एवं टैंकर की भिड़न्त में पूर्व  सदस्य जिला पंचायत एवं भाजपा नेता सन्तोष कुमार सोलंकी की मौत हो गयी है। खबर है कि खुद संतोष सोलंकी अपनी कार चला कर जा रहे थे। 
बतादें सोलंकी थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित ग्राम सुल्तानपुर के मूल निवासी रहे है। दुर्घटना की खबर आते ही परिवार एवं शुभ चिन्तकों में शोक छा गया।  घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई की है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ