कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ता हरिश्चंद्र यादव का ब्रेन हैमरेज के चलते हुआ निधन शोक की लहर


जौनपुर। कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चंद्र यादव का आज दिन में ब्रेन हैमरेज के चलते निधन हो गया है। कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष के निधन की खबर आते ही कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता गण शोक में डूब गए। साथ ही परिवार में कोहराम मच गया था।
बार अध्यक्ष के निधन से प्रशासनिक अधिकारी भी शोकाकुल हो गये। बतादें बीते सितंबर 2020 में हरिश्चंद्र यादव अध्यक्ष के पद पर चुने गये थे। अत्यन्त मिलनसार एवं अधिवक्ताओ की समस्याओ को लेकर आवाज बुलंद करने वाले यादव के निधन से अधिवक्ताओ को गहरा सदमा लगा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस