श्रमिक कल्याण विभाग के फर्जी कर्मचारी को पुलिस ने भेजा जेल


जौनपुर। थाना बदलापुर पुलिस ने श्रमिक कल्याण विभाग का कर्मचारी बन कर गरीबो मजदूरों से पैसा वसूली करते हुए दो जालसाजो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया गया है। 
खबर है कि जनपद सुल्तानपुर के निवासी ओम प्रकाश मिश्रा पुत्र राम तवंकल मिश्रा ग्राम सरायगोपालपुर एवं लालबहादुर रजक पुत्र बरसातू ग्राम डिहियां थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर यहां थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित ग्राम बदलापुर खुर्द में जाकर खुद श्रमिक विभाग का कर्मचारी बता कर श्रमिक पंजीयन का फार्म भरवा कर मजदूरो से ठगी करते हुए धनोपार्जन कर रहे थे। 
सूचना पर स्थानीय पुलिस गांव में पहुंच दोनो को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 फर्जी फार्म एवं वसूला गया पैसा 9850 रूपया तीन मोबाइल आदि बरामद कर दोनों के विरूद्ध मुअसं. 163/21 धारा 419, 420, 170 आईपीसी के तहत पंजीकृत कर जेल प्रेषित कर दिया गया है। 



          

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस