17 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने किया शिलान्यास


 
जौनपुर। जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचल विकास निधि से विकास खण्ड करंजाकला स्थित ग्राम गड़ैला में 17 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास आज आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने किया। 
इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि यह सड़क पिच रोड से निकल कर प्राथमिक विद्यालय होते हुए दक्षिण पुरा मौर्य बस्ती स्थित मुन्नी लाल मौर्य के मकान तक बनेगी। सड़क पर इन्टर लॉकिंग तक का बजट स्वीकृत हुआ है इस मार्ग को बन जाने से अब इस इलाके के ग्रामीण जनों को आवागमन में खासी सुविधा होगी। इस अवसर पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों सहित ग्रामीण जनता बड़ी तादाद में उपस्थित रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ